महराजगंज :- जनपद महराजगंज के जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा को जिला जेल में निरीक्षण करने देख जेल प्रशासन हरकत में आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जेल में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी ने जेल के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुरुष एवं महिला बैरकों, जेल अस्पताल, पाठशाला सहित अन्य चीजों का बारीकी से निरीक्षण कर स्थितियों को देखा और परखा। आपकों बताते चलें कि डीएम और एसपी ने जिला जेल की व्यवस्था को देख संतुष्टी जाहिर करते हुए जेल में बन्द विदेशियों का भी हाल जानते हुए सुविधाओ के बारे में पूछा। वहीं विदेशियों का पैरवी ढंग से न होने की बात जिलाधिकारी के सामने आई।
जिसपर जेल अधीक्षक को नियमतः अधिवक्ता गण से मुलाकात करवाकर नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया। डीएम ने जेल में बन्द बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओ के बारे में भी जानकारी लिया तथा मातहतों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने जेल प्रशासन को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नियमानुसार जो ब्यस्था जेल कैदियों के लिए सरकार की है उसे हर हाल में संचालित करें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इस बात का निर्देश भी दिया। उक्त अवसर पर डीएम एसपी के अलावा जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य ज़िम्मेदार उपस्थित रहे।