नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे मनाने ग्रामीणों ने कहा रास्ते के लिए तोड़े दीवाल तभी खत्म होगा अनिश्चित कालीन धरना
नीतेश मिश्र
ब्यूरो कार्यालय महराजगंज
(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:- जनपद महराजगंज के तहसील फरेन्दा में ग्राम पंचायत सिधवारी में भीटे के जमीन पर भाजपा नेता द्वारा अवैध कब्जा करने को लेकर चार दिन से धरना पर बैठे थे उक्त मामले में एक्शन में आये उपजिलाधिकारी ने तत्कालीन लेखपाल जितेन्द्र सहानी को सस्पेंड कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिधवारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता द्वारा भीटा के जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने को लेकर 20 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे थे। तहसीलदार व नायब तहसीलदार द्वारा मान मनौवल की बात लगातार चल रही थी लेकिन ग्रामीणों का जिद था कि अवैध जमीन पर कब्जा करने वाले नेता एवं इस मामले में संलिप्त लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही की जाय तभी यह धरना समाप्त किया जायेगा। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा था कि मर जायेंगे लेकिन न्याय पाने तक धरना चलेगा। आपको बता दे कि पूरा देश प्राणप्रतिष्ठा को लेकर खुशी और उत्सव मना रहा था लेकिन ग्रामीण न्याय पाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं इस मामले की जॉच तहसीलदार फरेन्दा कर्ण सिंह कर रहे थे। मामले में लेखपाल द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करना पाया गया। रिपोर्ट में दोषी पाए गए लेखपाल के विरुद्ध एक्शन लेते हुए उपजिलाधिकारी फरेन्दा रमेश कुमार ने लेखपाल जितेन्द्र सहानी को सस्पेंड कर दिया। उक्त जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी ने बताया कि पूरी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौप दी गई है बाकी आगे जो निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा। वहीं इस धरने का समर्थन करने पहुंचे पूर्व विधायक विनोद तिवारी, सपा नेता अमित चौबे व कांग्रेस नेता विजय सिंह मौके पर पहुंच कर धरना प्रदर्शन को बल प्रदान किया। मौके पर पहुंचे नेताओं ने कहा कि इस मांग का समर्थन करते हुए धरना प्रदर्शन करने वालों के साथ हम सब है। इस पूरे मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाना न्यायोचित है। वहीं धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों को मनाने के लिए नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच कर बात चीत किए लेकिन धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया लेकिन दीवाल को भी तोड़ा जाय तभी धरना ख़त्म होगा।
उक्त मामले में सपा नेता अमित चौबे ने कहा कि यह अवैध कब्जा भाजपा के बड़े नेता के इशारे पर किया जा रहा है अगर बड़े नेता का हाथ नहीं होता तो करोड़ो के भीटा के जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर पाता इस पूरे मामले में दोषी अधिकारियों,कर्मचारियों एवं अवैध कब्जा करने वाले भाजपा नेता के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है। श्री चौबे ने कहा कि सिधवारी के जनता के साथ सब कुछ समर्पित है जब तक न्याय नहीं मिल जाता है तब तक धरना पर बैठे लोगों के साथ बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। जीवन का दूसरा नाम संघर्ष है जिससे घबड़ाना नही है हम लड़कर न्याय लेकर ही रहेंगे।
अवैध जमीन कब्जा करने वाले के विरुद्ध पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कार्यवाही कर दीवाल तोड़ने की किया मांग
उक्त धरना को अपना समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि योगी कहते हैं कि कोई भी अवैध ज़मीन कब्जा नहीं कर सकता नहीं तो गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे लेकिन बडी विडंबना यह है कि भाजपा सरकार में भाजपा नेता ही अवैध ज़मीन कब्जा कर रहा है और कोई कार्यवाही नहीं हो रहा है। तिवारी ने अपना समर्थन देते हुए कार्यवाही करने की मांग किया।
न्याय नही मिला तो धरने को किया जाएगा तेज:- विजय सिंहल
उक्त धरने को अपना समर्थन दे रहे कांग्रेस नेता विजय सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के इस संघर्ष में हम हमेशा साथ रहे हैं और रहेंगे जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना पर बैठे ग्रामीणों के साथ हमारा तन मन समर्पित है इस धरने को तेज किया जायेगा।
धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार
धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने प्रदर्शन कारियो को मनाने का प्रयास करते हुए कहा कि लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है यह पता चल चुका है की पूरी तरह से मामला अवैध है ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा हुआ है हम लोग जान रहे हैं जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौप दिया है आगे जैसा निर्देश होगा उसी हिसाब से कार्यवाही होगी। मौके पर उपस्थित धरना कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि रास्ते के लिए दीवाल तुड़वा दीजिए जब मामला सही है। जिस पर नायब तहसीलदार ने कहा कि उक्त प्रकरण पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार ही कार्यवाही होगा। प्रर्दशन कारियो ने धरना ख़त्म करने से मना कर दिया और नायब तहसीलदार बैरंग वापस लौट गए।
अब एक विचारणीय प्रश्न यह है कि जब जांच में यह बात क्लियर है कि भीटा के जमीन पर अवैध कब्ज़ा है तो फिर दीवाल तुड़वा कर अवैध भीटा के जमीन पर कब्ज़ा करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही क्यो नही हो रही है। फिलहाल अधिकारियों पर ग्रामीणों द्वारा तरह तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उक्त अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण चौरसिया, प्रभाकर उपाध्याय, संजय यादव, मुहम्मद सफीक, धीरज मिश्र, लक्ष्मीकांत तिवारी, अशोक यादव, पुष्कर पाण्डेय, देवानंद मणि त्रिपाठी, अंकित शुक्ला सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।