(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:- जनपद महराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज के व्यापार मण्डल के अध्यक्ष किशन जायसवाल उर्फ मंटू के पत्नी रंजीता जायसवाल की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई जबकि दो बच्चों सहित तीन लोग घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशन उर्फ मंटू जायसवाल बृजमनगंज के व्यापारी नेता हैं वह सोमवार रात लगभग 10 बजे अपने ससुराल नौतनवा की तरफ से अपने घर की तरफ आ रहे थे कि कुल्हुई बृजमनगंज मार्ग पर स्थित सोनचिरैया के पास खड़ी ट्रक में चार पहिया वाहन घुस गई जिसपर उनके पत्नी की मृत्यु हो गई जबकि गाड़ी में बैठे दो बच्चे लाडो, राहुल एवं किशन जायसवाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। किशन जायसवाल बेहद ही जुझारू व्यापारी नेता हैं जो व्यापारियों के हित में लड़ाई लड़ते हैं। उनके पत्नी के मृत्यु पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजमनगंज प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व आशीष जायसवाल ने बृजमनगंज के व्यापारियों से दुकान बन्द करके मृत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करने की अपील करते हुए मंटू जायसवाल को जल्द स्वस्थ होने की कामना किया। वही घटना को सुनकर सभी ब्यापारियों ने दुकान बन्द कर शोकसंबेदना ब्यक्त किया। आपकों बता दें सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच लाश को पीएम के लिए भेजकर घायलों को ईलाज के लिए सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल पहुंचने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया जहां बच्चो का इलाज चल रहा है। वहीं इस शोकाकुल परिवार को ढाढस बनाने के लिए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,वर्तमान विधायक के भाई अजय चौधरी, विनोद जायसवाल, अशोक पटवा, आशीष जायसवाल, रवि यादव, जे पी गौड़, गौरव जायसवाल, जगदम्बा जायसवाल, हीरालाल जायसवाल ईओ सुरभि मिश्रा सहित अन्य लोग किशन जायसवाल के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
मार्ग दुर्घटना में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष किशन जायसवाल उर्फ मंटू के पत्नी की हुई दर्दनाक मौत कार में दो बच्चों सहित तीन घायल :-
byGS News
•