गोरखपुर। गोला क्षेत्र के बाहपुर गाँव में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके पश्चात हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई।मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री कसौधन ने इस मौके पर कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी विकास योजनाओं को सम्मानित लोगों तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। प्रधानमंत्रीजी ने विकसित भारत बनाने का लक्ष्य 2047 तक का लिया है।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को तेजी से मिल रहा है।इस प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को डिजिटल रूप से चल चित्र के माध्यम से सरकार की योजनाओं की और जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष गोला देवेश निषाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी ओंकार प्रसाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं को के बारे में दी जानकारी।कार्यक्रम का अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामसमुझ व संचालन पुर्व प्रधान संजय राय ने किया।इस अवसर पर सचिव संजय कुमार, जयशंकर तिवारी, नीलेश दुबे, इमरान अंसारी, जय प्रकाश, अनिल राम, प्रकाश, संतोष यादव, सपना, रीता देवी, रामकरन, नीलम राय, होशिला, रामप्रताप, ऊषा देवी, गीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।