MrJazsohanisharma

विकसित भारत@2047 सेल्फ़ी पॉइंट का कुलपति ने किया उद्घाटन

गोरखपुर।दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में विकसित भारत अभियान@ 2047 को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के मेन गेट पर सेल्फ़ी पॉइंट का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टण्डन द्वारा किया गया। 

विकसित भारत अभियान@ 2047 पोस्टर के साथ सेल्फ़ी लेने के पश्चात कुलपति ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 अभियान कार्यक्रम 25 दिसम्बर तक विश्वविद्यालय में चलाया जाएगा।2047 में विकसित भारत  बनाने की दिशा में यहाँ के छात्र अधिक से अधिक संख्या में अपने विचार पोर्टल पर रखें। विकसित भारत @2047 पोर्टल पर यहाँ के छात्रों की सर्वाधिक सहभागिता होनी चाहिए। सभी विद्यार्थी विकसित भारत बनाने में अपना विचार रूपी योगदान करें। आपके विचारों से ही आपका भविष्य तय होगा। 2047 में जैसा भारत देखना चाहते हैं, वैसा विचार देने के साथ ही उस दिशा में प्रयास करें। 

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे ने कुलपति का स्वागत किया और कहा कि विकसित भारत@2047 बैकग्राउंड के साथ सेल्फ़ी एवं हैशटैग विकसित भारत@2047 अभियान में अधिक से अधिक छात्रों की सहभागिता बढ़ाने के लिए यह सेल्फ़ी पॉइंट बनाया गया है। पोर्टल पर विचार देने के पश्चात् इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को जागरूक करें और विकसित भारत में अपना विचार रूपी योगदान प्रदान करें।

इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष समेत अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

विद्यार्थियों में सेल्फ़ी को लेकर दिखा उत्साह

विकसित भारत@2047 अभियान को लेकर विश्वविद्यालय मेन गेट पर बने सेल्फ़ी पॉइंट पर दिनभर छात्रों को भीड़ जुटी रही। सभी में अकेले और ग्रुप के साथ सेल्फ़ी लेने की होड़ लगी रही। इस दौरान छात्र छात्राओं ने कुलपति के साथ ग्रुप फोटो भी कराया। कुलपति की सहृदयता और सरलता से सभी विद्यार्थी बहुत प्रभावित दिखे और सभी उनके साथ सेल्फ़ी लेने का प्रयास करते दिखे।

और नया पुराने