नाले पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान, नगर निगम ने किया ध्वस्त

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के आदेश पर आज सावित्री अस्पताल गोकुल कॉलोनी से बागची पुलिया तक हुए मुख्य नाले पर अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त किया नगर निगम टीम ने शेष बचे लोगों द्वारा किया गए अतिक्रमण को तुरन्त हटा लेने को निर्देशित किया है यदि नहीं हटाया गया तो पुनः दो दिन बाद अभियान चला नगर निगम कार्यवाही करेगा। 

नगर आयुक्त ने बताया की प्रथम चरण मे सावित्री अस्पताल से बागची पुलिया तक पूरी तरफ अतिक्रमण मुक्त करने के बाद दूसरे चरण मे सावित्री अस्पताल से आरती देवी पुलिया तक अतिक्रमण पर कार्यवाही होगी जिनके द्वारा मुख्य नाले पर अतिक्रमण किया गया है वे स्वयं जल्द से जल्द निर्माण को हटा ले अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही किया जायेगा।
और नया पुराने