मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्यायें:-




   
        ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक) 


गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे के उपरांत आज प्रातः मंदिर भ्रमण के बाद लगाया जनता दर्शन। जनता दर्शन में गोरखपुर सहित अन्य जनपदों से आए हुए सैकड़ों लोगों की प्रार्थना पत्र को लेकर एक-एक कर उनकी बातों को सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सभी के मामले का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया।
 
मुख्यमंत्री ने सुबह सुबह गोरखनाथ मन्दिर का भ्रमण करते हुए गौशाला में भी गये और वहाँ सभी गायों को प्यार दुलार के साथ गुण चना भी खिलाये। अपने गोरखपुर दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा की तरह दूर दराज से आये हुए जनता जनार्दन की समस्याएं जनता दरबार में सुनी और एक एक के पास जाकर लोगों की समस्याओं को इतमिनान से सुनकर सभी संबंधित अधिकारियों को तत्परता से कार्यवाही करने का आदेश दिया। दूर दराज आयी जनता ने मुख्यमंत्री योगी से मिलकर बहुत खूब नजर आ रही थी।
और नया पुराने