सोनौली बॉर्डर पर डीएम ने छः शव वाहन,ग्यारह एम्बुलेंस तथा एक बस की कराया है व्यवस्था-
महराजगंज:- नेपाल मे हुए बस हादसे को लेकर भारत की प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी सख़्त एवं गम्भीर है। नेपाल मे हुए हादसे मे ड्राईवर मुर्तजा गोरखपुर व कंडक्टर रामजीत कुशीनगर का शव नेपाल के चितवन से भारत के लिए रवाना हो चुका है। महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने उन भारत के सभी यात्रियों को सकुशल वापस लाने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था किया है। तथा बॉर्डर पर छः शव वाहन ग्यारह एम्बुलेंस तथा एक 42 शीटर बस की भी व्यवस्था किया है। आपको बताते चलें कि नेपाल मे फंसे महाराष्ट्र के 51 यात्रियों को सकुशल वापस भारत लाने के लिए यात्री बस की व्यवस्था किया गया है जो पुलिस स्कार्ट और एडीएम के देखरेख में उन्हें गोरखपुर लाया जाएगा। सोनौली बॉर्डर पर उन सभी यात्रियों के भोजन के अलावा अन्य आवश्यक चीजों का प्रबन्ध किया गया है।
उन यात्रियों के भोजन के उपरान्त उन्हें गोरखपुर रवाना किया जायेगा। डीएम ने बताया कि नेपाल से भारत के महराजगंज में ड्राइवर एवं कंडेक्टर के पहुंचने के बाद चालक का शव गोरखपुर तथा कंडेक्टर का शव कुशीनगर पहुचाया जायेगा। बॉर्डर पर मेडिकल टीमों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी घायल 16 यात्रियों का काठमांडू में इलाज चल रहा है। घायलों का स्वास्थ सही होने के बाद उन्हें सकुशल वापस लाया जाएगा। तथा महाराष्ट्र के मृतक 25 यात्रियों के शव को पोस्टमार्टम के बाद नेपाल से एयरलिफ्ट कर महाराष्ट्र भेजा जाएगा।
नेपाल मे हुए इतने बड़े हादसा को लेकर प्रशासन काफ़ी सक्रिय है। तथा उनके वास्तविक स्थितियों का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी नौतनवा, पुलिस क्षेत्रधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी तथा थानाध्यक्ष अंकित सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर उनके मदत में जुटे हुए हैं।