BREAKING NEWS: जम्मू से बड़ी खबर, आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू :-

       
        ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक) 

जम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई है। डोडा के देसा वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त बल भेजे गए. मुठभेड़ शुरू होने के बाद भारतीय सेना और आतंकियों दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी शुरू हुई। बता दें कि सेना को इनपुट मिला था कि इलाके में आतंकवादी छुपे हो सकते हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू की।


बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। कुछ देर बात आतंकवादियों की तरफ से फायरिंग की गई, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हो गई। आज शाम सुरक्षा बलों को आतंकवादियों से संपर्क स्थापित करने में सफलता मिली. करीब 15 मिनट तक गोलीबारी जारी रही। अब गोलीबारी बंद हो गई है। इलाके में बड़े पैमाने पर घेराबंदी की गई है। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में 2 से 3 आतंकवादियों का एक समूह छिपा हुआ है। इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।


और नया पुराने