प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडिया विदेश में वर्षों से जमा सोने को वापस मांगते हुए अपनी तिजोरी का वजन बढ़ा रहा है।
ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक)
नई दिल्ली। भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन से सौ टन से अधिक गोल्ड वापस मंगाया है। सोने के भारत आने के बाद आरबीआई की तिजोरी का वजन पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। जिसके चलते भारत की आर्थिक स्थिति में अगले दिनों आमूल चूक बदलाव आएगा।
भारतीय रिजर्व बैंक ने उन दोनों को पीछे छोड़ दिया है जब देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सोने को अन्य देशों के पास गिरवी रखा जाता था। देश के प्रधानमंत्री रहे चंद्रशेखर के जमाने में भारत जहां दूसरे देशों में अपना सोना गिरवी रखने को मजबूर था तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडिया विदेश में वर्षों से जमा सोने को वापस मांगते हुए अपनी तिजोरी का वजन बढ़ा रहा है।