गोरखनाथ में तीन लोगों को रौंदते हुए कार चालक फरार, दो की मौत :-

ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक) 

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामनगर चौराहे के पास रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने तीन युवकों को कुचल दिया। तीनों पैदल जा रहे थे। उनमें दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद कार लेकर चालक तेज रफ्तार से फरार हो गया। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है
 हादसे का शिकार हुए तीनों युवक
जाहिदाबाद मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मोइन अख्तर, अकील अहमद और ताहिर के रूप में हुई है। मोइन और अकील की मौके पर मौत हो गई है, जबकि ताहिर गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।
और नया पुराने