जनपद महराजगंज के थाना भिटौली अन्तर्गत लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर युवक ने 16 वर्षीय युवक को गोली मार दिया इस गोली काण्ड से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा, सीओ सहित अन्य पुलिस कर्मी जॉच पड़ताल में जुटे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला गांव में किसी मामले को लेकर एक युवक ने दूसरे 16 वर्षीय युवक सन्तोष चौधरी को गोली मार दिया। गोली लगने के पूरे गांव व क्षेत्र में हडकंप मच गया। वहीं लोगों ने उक्त गम्भीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया जहां युवक सन्तोष चौधरी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं घायल युवक के स्थिति को देख डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं इस बाबत डाक्टर भानू प्रताप सिंह ने बताया कि युवक को दो गोली लगी है एक कनपटी पर और दूसरा सीने पर लगी है और हालत भी नाजुक है। जानकारी मिली है कि आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालाकि गोली काण्ड क्यों हुआ क्या कारण था यह बात स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालाकि मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा सीओ पहुंचकर जायजा लेते हुए जांच पड़ताल में जुटे हैं।