कुशीनगर में तैनात सीओ की गाड़ी दुर्घटना की हुई शिकार :-


 सीओ की गाड़ी अनियंत्रित होकर टैंकर में घुसी।

ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक)

गोरखपुर। सीओ तमकुहीराज के पद पर तैनात जितेंद्र सिंह कालरा की गाड़ी दुघर्टना हो गयी है। सीओ के साथ दो सिपाही भी मौजूद थे। गाड़ी में सवार दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं।
कुशीनगर से लखनऊ जाते समय नारियाव के पास यह हादसा हुआ है।

हादसे के दौरान सीओ की गाड़ी के उड़े परखच्चे, स्थानीय लोगो की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। परसा हजाम के पास हादसे के दौरान 2 किलो मीटर तक खिंचती रही गाड़ी।
घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने गाड़ी को किनारे करवा कर NH 28 को खाली कराया गया है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के नरियाव गाँव के पास NH 28 पर यह हादसा हुआ है।
और नया पुराने