ग्राम स्वराज्य(हिन्दी दैनिक)
जनपद महराजगंज के धानी ब्लॉक के नौसागर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान बेचन वरुण का आकस्मिक निधन हो गया। वेचन के निधन से गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौसागर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान बेचन वरुण काफी दिनों से बीमार चल रहे थे बीमारी के कारण आज बेचन वरुण का निधन हो गया। बेचन काफ़ी सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्ति थे अपने सरलता और सहजता के कारण बेचन पहले भी ग्राम पंचायत नौसागर के ग्राम प्रधान रह चुके हैं।