ग्राम स्वराज्य (हिन्दी दैनिक)
जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना अन्तर्गत बसडिला गांव में माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के एजेंट द्वारा लूट की घटना का सूचना पुलिस को दिया था। वहीं पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच कर मामले का खुलाशा कर दिया स्वयं एजेंट ही निकला लूट के घटना को अंजाम देने वाला साजिश करता। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को चैतन्य माइक्रो फाइनेंस कम्पनी का एजेंट ने 1 लाख रुपए लूट की सूचना पुलिस को दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने तुरन्त एक्शन लेते हुए इस मामले का तह तक पड़ताल करने के लिए स्वाट टीम, एसओजी टीम, सर्विलांस टीम के अलावा अन्य खुफिया एजेंसियों को लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने छान बीन किया तो पता चला कि चैतन्य माइक्रो फाइनेंस कम्पनी का एजेंट जो लूट की घटना का सूचना दिया था वही साजिश करके अपने तीन साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उक्त घटना को अंजाम देने व साजिश रचने वाले एजेंट सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त एजेंट अविनाश गुप्ता सिंदुरिया का रहने वाला है उसके इस साजिश में शामिल सहयोगी प्रियांशु व राहुल को गिरफ्तार कर लूट के 1 लाख रूपया व घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग किया हुआ पल्सर बाईक भी बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अतीश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त लूट की साजिश करने वाला अविनाश व उसके दो सहयोगी प्रियांशु व राहुल को गिरफ्तार किया गया है लूट के 1 लाख रुपए और एक पल्सर बाईक बरामद किया गया है। कम्पनी के मैनेजर के तहरीर पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।