रविवार को अपने मन की बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 22 जनवरी की शाम को पूरे देश में राम ज्योति जलाने के साथ दिवाली मनाई गई है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के स्वर्ण मौके ने देश के करोड़ों लोगों को मानो एक सूत्र में बांध दिया है। सब की भावना एक, सब की भक्ति एक, सब की बातों में राम.. देश के अनेक लोगों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम भजन गाकर उन्हें श्री राम के चरणों में समर्पित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी की परेड बहुत ही अद्भुत रही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा परेड में महिला शक्ति को देखकर हुई है। जब कर्तव्य पथ पर केंद्रीय सुरक्षा बलों एवं दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने कदमताल शुरू किया तो सभी लोग गौरवान्वित हो गये।