वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर से टकरा गई, हुआ बड़ा धमाका:-



ग्राम स्वराज्य हिन्दी दैनिक

औरैया।
औरैया के अछल्दा में शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग की डाउन लाइन पर दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर से टकरा गई। जिससे तेज धमाका हुआ। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस पलटने से बच गई। 

तेज धमाके की आवाज सुनकर यात्री घबरा गए। शुक्रवार सुबह अछल्दा स्टेशन के पास डंपर से सीमेंट के स्लीपर लाये गए थे। जिन्हें रेलवे ट्रैक किनारे प्रेशर की मदद से उतारा जा रहा था। लेकिन एक स्लीपर रेलवे लाइन पर उतर गया। जिसे बाउंड्री वाल पर काम कर रहे मजदूरों ने हटाने का प्रयास किया।

लेकिन स्लीपर नहीं हटाया सका। सामने से वंदे भारत ट्रेन आते देख मजदूर हट गये। दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस विचोलिया गांव के सामने बाउंड्री बाल के स्लीपर से टकरा गई। टकराने से पूरी ट्रेन हिल गई और यात्री सहम गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन को 12 बजकर 2 मिनट पर रोक दिया गया।
और नया पुराने