पूरा महराजगंज हुआ भगवामय अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गजब का उत्साह दिखा लोगों में


कपकपाती ठंडक भी नहीं रोक पाई सनातनियो के उत्साह को देर रात तक निकली शोभा यात्रा

(नितेश मिश्रा)
ब्यूरो कार्यालय महराजगंज

(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:- अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अन्तिम दिवस तक पूरा जनपद भगवामय हो गया। घुघूली,बृजमनगंज धानी बाजार सहित अन्य कस्बे में शोभा यात्रा निकाल कर प्रभु श्रीराम के गीत पर थिरकते हुए पटाखों को फोड़ते हुए लोग काफ़ी उत्साहित प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बृजमनगंज में पूर्व विधायक फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाल कर जय श्री राम के नारे लगाते हुए भ्रमण किए। 
बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है जो अयोध्या के नए मन्दिर में प्रभु श्रीराम लला विराजमान हो रहे हैं काफी दिनों बाद संघर्षों के बाद ऐसा अवसर आया है इसलिए इस अवसर पर हम ,आप सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए पूरा देश भगवा मय हो गया है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह कार्य सम्भव हो पाया है। 
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजमनगंज राकेश जायसवाल, अनिरुद्ध त्रिपाठी, चंदू सिंह, राजू सिंह, बबलू सिंह, हरिश्चंद सोनकर,प्रमुख उदयराज यादव, भाजपा नेता योगेन्द्र यादव,सभासद अनूप चौरसिया, प्रदीप पांडेय, आशीष जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आनंदनगर,राजेश जायसवाल, गुलाब चौरसिया कस्बे के ब्यासाई,भाजपा नेतागण, कार्यकर्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में घुघली कस्बे में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में राम जानकी मन्दिर नारायण टोला से जखीरा बाजार तक गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। अभिषेक सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सबको मिलकर सभी मंदिरों में कीर्तन भजन, सुन्दरकाण्ड का पाठ, अखण्ड रामायण करके प्रभु श्रीराम का भव्य तरीके से स्वागत अभिनन्दन करना चाहिए। सनातन को आगे बढ़ाने के लिए सभी हिन्दू जनमानस को एक होकर आगे आएं। 
उक्त अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ता आनन्द यादव, आलोक तिवारी, कृष्ण गोविन्द राव, शैलेश यादव, अनुराग श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रितेश तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में धानी कस्बे में भी नवयुवकों ने एक रथ पर प्रभु श्रीराम की झांकी सजाकर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया है। यह शोभा यात्रा मुख्य चौराहे से होकर कस्बे में भ्रमण करते हुए शिव मन्दिर पर समापन किया। इस भव्य यात्रा में नवयुवक श्रीराम के अनन्य भक्त शनि गौड़ ने बताया कि इस अवसर का इन्तजार करने के लिए पूर्वजों ने बलिदान दिया है।हमारे पूर्वजों ने 500 वर्ष संघर्ष करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय ने हिन्दू जनमानस के पक्ष में फैसला लिया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य मन्दिर बनकर तैयार हुआ है प्रभु श्रीराम लला का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को नए मन्दिर में हो रहा है जो कि एक गौरव का विषय है। उक्त अवसर पर जितेन्द्र बीर वर्मा, कुंवर पाल सिंह, संजय सहानी (प्रधान),वीरेंद्र विश्वकर्मा,गणेश गौड़, संदीप अग्रहरी, श्यामसुंदर अग्रहरी, सुनील अग्रहरी, सूरज अग्रहरी,बंटी अग्रहरी,बिट्टू,भोला,प्रमोद कन्नौजिया, सुनील अर्जुन अग्रहरी, सन्तोष पासवान बिट्टू सहानी, नवजीवन शर्मा, अंशुमान अग्रहरी,आकाश,सहित तमाम नवयुवक मौजूद रहे।
और नया पुराने