फरेन्दा विधानसभा के जंगल जोगियाबारी में जरूरतमंदों को विधायक ने वितरित किया कम्बल:-



ब्यूरो कार्यालय महराजगंज

(ग्राम स्वराज्य)महराजगंज:-  फरेन्दा कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने गरीबों व असहायों तथा जरूरतमंदों को जंगल जोगियाबारी में कम्बल वितरित किया। उक्त कार्यक्रम में विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि जनता के आर्शीवाद के बदौलत मैं आज आपका विधायक हुआ हूं अगर मैं विधायक हूं तो आप लोग अपने आपको भी विधायक मानिए आपके सुख दुःख में मैं पहले भी खड़ा था और आज आपने पद दिया है तो चट्टान की तरह आपका ढाल बनकर हमेशा खड़ा रहूंगा।

 यह कम्बल वितरण असहाय एवं जरूरत मंद लोगों को दिया गया है। आपके हर जरूरत पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। वैसे भी जिसने जिस रूप में हमें याद किया है मैं हमेशा पहुंचने का काम किया हूं अगर मैं किसी कारण वश नहीं रहता हूं तो मेरे भाई आपके सुख  दुःख में हमेशा पहुंचते हैं और पहुंचेंगे आपके हक की लड़ाई मैं हमेशा लड़ने के लिए तैयार हूं। 

उक्त कार्यक्रम में तहसीलदार फरेन्दा कर्ण सिंह,डॉ०अजय कुमार चौधरी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री नारदमुनी,जिलाध्यक्ष (पिछड़ा प्रकोष्ठ)रामललित मौर्या, डॉ०रामनारायन चौरसिया,जिलासचिव श्री हनुमान प्रसाद,जिलासचिव श्री अमरमणि पासवान,अरविंद मौर्या,पूर्व प्रधान, राजेश मौर्या,पूर्व प्रधान, सन्तराज़ यादव,श्री ज्ञानदास मौर्या सहित ग्रामवासी गण उपस्थित रहें!!
और नया पुराने