विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचा नगरपंचायत आनन्दनगर के विंध्यवासिनी नगर में:-



ब्यूरो कार्यालय महराजगंज

(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:-  पूरे देश में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा आज जनपद महराजगंज के नगर पंचायत आनन्दनगर के विंध्यवासिनी नगर में पहुंचा। आपको बताते चलें कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम नगर पंचायत आनन्दनगर के अंतर्गत वार्ड नं 10 विंध्यवासिनी नगर में आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत आनन्दनगर के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को जनता के बीच बताते हुए योजना से लाभान्वित हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कर उपस्थित स्थानीय लोगों का उत्साहवर्धन किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप उपजिलाधिकारी फरेंदा रमेश कुमार,नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल,कार्यक्रम के संयोजक शैलेश पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष डब्बू सिंह,सभासद अजय जायसवाल,ज्योति पासवान,गुलाब चौरसिया,मुकेश सिंधी ,जितेंद्र मौर्या,गौतम पटवा,ऋषि चौरसिया, मोनू पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने