नीतेश मिश्र
(ग्राम स्वराज्य) महराजगंज:- वैसे तो पूरे देश में अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति गीतों पर झूमते हुए, पटाका फोड़कर मन्दिरों को फूल माला से सजाकर भव्य झांकी सजाकर नगर में घुमाकर उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में महराजगंज जनपद भी पूरी तरह भगवा मय व राम नाम के नारों से गुंज उठा। जगह जगह मन्दिरों पर भजन कीर्तन करके प्रसाद वितरण करके कलाकारों द्वारा कला का प्रदर्शन दिखाकर उत्सव मनाया जा रहा है। तो वही भारत सरकार के केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा, एडीएम पंकज वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आधिकारी भी महराजगंज में स्थित बलिया नाला, हनुमान मंदिर, छठ घाट सहित अन्य धार्मिक स्थलों, मंदिरों पर दीपक जलाकर दीपावली मनाए।
वहीं पूरे सक्सेना चौराहे से मुख्यालय रोड पर दोनो तरफ़ दीपक जलाकर खुशियां मनाई गई। जगह जगह ढोल नगाड़े के साथ भक्ति गीतों को सुन झूमते हुए हर्षोल्लास के साथ खुशियां मनाई गई यह खुशियां भाजपा कार्यकर्ता, आरएसएस कार्यकर्ता,सामाजिक संगठन, हिन्दू वादी संगठन के लोग, समाजसेवी, नवयुवक, छात्र एवं छात्राएं भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए खुशियां मनाई। वहीं अयोध्या में हो रहे श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लाईव देखने के लिए भी व्यवस्था किया गया था जिसमे जिले के आलाधिकारी समेत उपस्थित लोगों ने उक्त कार्यक्रम को लाईव देखा और जय श्री राम के गगन भेदी नारों से पूरे माहौल को राममय कर दिए वही शान्ति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस अधिक्षक के नेतृत्व में पूरे जनपद में पुलिस बारिकी से नजर गड़ाई रखी इसके अतिरिक्त खुफिया विभाग की पैनी नज़र पल पल बनी रही।