पूरे देश विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में आज फरेन्दा विधानसभा के नगर पंचायत आनन्दनगर के गणेशपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में जनहित में तमाम योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस योजना, गरीबों को मुफ्त में राशन, सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था किया है जो दिख रहा है पूरे देश में सड़कों का निर्माण हुआ है चमचमाती सड़के दिख रही है। जनता के सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहा हूं और समर्पित रहूंगा।
वही प्रधानमन्त्री आवास योजना के लाभार्थियों, मनरेगा जॉब कार्ड धारकों, उज्जवला गैस लाभार्थियों, को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि अन्न प्रासन, गोदभराई का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। वहीं कार्यक्रम को नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल, व भाजपा नेता विवेकानन्द पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं जनता के समस्याओ के निदान के लिए विभागीय स्टाल लगाकर जनता के समस्या को भी सुना गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी फरेन्दा रमेश कुमार,तहसीलदार कर्ण सिंह, भाजपा नेता विवेकानन्द पाण्डेय , सतीश यादव, मनोज जायसवाल, मोनू पाण्डेय, मुकेश सिन्धी, ध्रुप वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन डब्बू सिंह ने किया।