इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने अरुण भंसाली

नई दिल्ली। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए अपनी सिफारिश केंद्र को भेज दी है। कॉलेजियम का निर्णय 27 दिसंबर 2023 को अन्य 2 सदस्यों न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बीआर गवई के साथ हुई बैठक में लिया गया।

और नया पुराने