महराजगंज ।जनपद महराजगंज के थाना थाना कोतवाली ठूठीबारी के प्रभारी निरीक्षक एंव थाना निचलौल के पुलिस चौकी शीतलापुर उपनिरीक्षक नीरज कुमार मय हमराहियों के नेतृत्व में स्मैक व नशीली इंजेक्शन के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशानुसार जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये गये अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कंचन राय थाना ठूठीबारी के कुशल नेतृत्व में एवं उपनिरीक्षक नीरज कुमार पुलिस चौकी इंचार्ज शितलापुर , कांस्टेबल संदीप गौतम, कांस्टेबल आशुतोष सिंह, कांस्टेबल अरविन्द यादव चौकी शीतलापुर थाना निचलौल जनपद महराजगंज को अवैध स्मैक एवं नशीला इंजेक्शन की बरामदगी के सम्बन्ध में मुखवीर की खास सूचना मिलने पर थाना स्थानीय एवं चौकी शीतलापुर पर नियुक्त पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाकर दिनांक 26.12.2023 को समय 23.55 बजे ग्राम बेलवां में दबिश देकर 03 नफर अभियुक्त गण 1. मैनुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन निवासी बेलवा थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज उम्र 50 वर्ष 2. अजय चौधरी पुत्र चन्द्रमणि चौधरी साकिन ग्राम जगरनाथपुर थाना बसहियाँ नवल परासी राष्ट्र नेपाल उम्र 18 वर्ष 3. सागर चौधरी पुत्र शम्भू प्रसाद चौधरी साकिन ग्राम जगरनाथपुर थाना बसहियाँ नवल परासी राष्ट्र नेपाल उम्र 23 वर्ष से अवैध 15 पुड़िया स्मैक लगभग 15 ग्राम व अवैध नशीला इंजेक्शन BUPRENORPHINE INJECTION का 295 एम्पुल, व DIAZEPAM INJECTION का 290 एम्पुल व PROMETHAZINE HYDRO CHLORIDE का 295 एम्पुल कुल 880 एम्पुल प्रत्येक 2ML की बरामदी कर अभियुक्त गण उपरोक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त गण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं) 290/2023 धारा 8/21/22/23 NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्वाही की जा रही है तथा अभियुक्त गण उपरोक्त की पेशी हेतु मा0 न्यायालय रिमाण्ड मजिस्ट्रेट नौतनवा के लिये रवाना किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष कंचन राय थाना ठूठीबारी, उपनिरीक्षक राजनरायन सिंह थाना ठूठीबारी, उपनिरीक्षक नीरज कुमार पुलिस चौकी इंचार्ज शितलापुर थाना निचलौल, हेडकांस्टेबल विनोद राव थाना ठूठीबारी, हेडकांस्टेबल मानिकचन्द्र ठूठीबारी, महिला कांस्टेबल अंकिता यादव थाना ठूठीबारी, कांस्टेबल संदीप गौतम थाना निचलौल कांस्टेबल आशुतोष सिंह थाना निचलौल,कांस्टेबल अरविन्द यादव थाना निचलौल जनपद महराजगंज मौजूद रहे ।
स्मैक एवं नशीली इंजेक्शन के साथ पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
byGS News
•