देवरिया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी नीतीश राय ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 से उत्तर प्रदेश के आबादी के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतियोगिताओं में बडी संख्या में उत्कृष्ट प्रर्दशन की क्षमता रखने वाले खिलाडियों को उपयुक्त मंच तथा अवसर दिये जाने हेतु सुगठित रूप से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रारम्भ किया जा रहा है।
इसी क्रम में सभी 16 विकास खण्डो में खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन 08 दिसंबर 2023 से 19 दिसंबर 2023 के बीच किया जा चुका है तथा जनपद देवरिया में जनपद स्तरीय ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता का आयोजन 04 व 05 जनवरी 2024 को पूर्वाह्न 09 बजे से रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्स्ट स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि बलीवाल, कबड्डी (सब जूनियर, जूनियर, सीनियर) का आयोजन 04 जनवरी एवं एथलेटिक, कुश्ती, वेटलिफ्टिग का आयोजन 05 जनवरी को किया जाएगा।