-लोक आस्था और सूर्य उपासना के छठ महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने व्रत खोला
-36 घंटे से निर्जला व्रत रखने वाले श्रद्धालु छठ पूजा घाट पर सुबह से ही हजारों की संख्या में सपरिवार पहुंचे।
गोरखपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के छठ महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने व्रत खोला। 36 घंटे से निर्जला व्रत रखने वाले श्रद्धालु छठ पूजा घाट पर सुबह से ही हजारों की संख्या में सपरिवार पहुंच गए थे। सुबह-सवेरे दीयों की रोशनी से जगमग छठ पूजा घाट की छटा देखते ही बनती थी। छठ मैया के गीतों और जयकारों से घाट गूंज रहे थे। लोगों ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। बाद में आतिशबाजी से छठ पूजा घाट गूंज उठे।
सोमवार सुबह-सवेरे राजघाट स्थित राप्ती घाट और राम घाट पर व्रती महिला श्रद्धालुओं का सपरिवार पहुंचना आरंभ हो गया था। पूजा घाट पर छठ मैया के जयकारों और भोजपुरी छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। सूर्यदेव के निकलने से काफी पहले ही श्रद्धालुओं ने घाट पर पहुंचकर पूजा सामग्री के साथ तैयारी आरंभ की।
व्रती महिलाओं ने नदियों के पानी में खड़े होकर संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। घाट पर हजारों की संख्या मे पहुंचे श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के साथ ही उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। दीयों की रोशनी से छठ पूजा घाट जगमगा रहे थे। दीयों की रोशनी में घाटों की सुंदरता देखते ही बनती थी।
सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही घाट छठ मैया के जयकारों से गूंज उठे और 36 घंटे से चल रहा निर्जला व्रत पूर्ण हुआ। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिदूर लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी।
महापर्व छठ पूजा के समापन के अवसर पर राजघाट राप्ती घाट में उगते हुए सूर्य देव को अर्थ देने के लिए भोर में 3 बजे से ही तलाब नदी के घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी थी जहां कोसी भरने के लिए रात भर नदी तट पर जमी रहीं महिलाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था एनडीआरएफ और एसडीआरएफ गोताखोर पुलिस के जवान बराबर नदी और धाटो पर निगरानी बनाए रहे।
इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार, आईजी रेंज जे रविंद्र गौड़, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, अपर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, शिवपूजन यादव, एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह, एसपी उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी लगे रहे।
Tags:
Gorakhpur News