देवरिया में एक के बदले पांच की हत्या, बच्चों को भी नहीं बक्शा, सीएम योगी ने जताया दुख

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आज सोमवार दिनांक 2 अक्टूबर को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। एक के बदले पांच लोगों की हत्या की गई। हमलावरों पर इस कदर खून सवार था की बच्चों तक को नहीं बक्शा। लाठी डंडों से पीटा, गला रेता फिर गोली मारी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। 

पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी पहुंच रही है। छह लोगों की हत्या से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा है। 

जानकारी के अनुसार, देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ ने आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच कर सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला।  

इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने दो मासूम, महिला और एक अन्य की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

इस घटना में ताजा अपडेट के अनुसार सीएम योगी के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद देवरिया पहुंचे, स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार भी पहुंचे। हेलीकॉप्टर से देवरिया-पुलिस लाइन पहुंचे दोनों अधिकारी।

देवरिया हत्याकांड को लेकर CM ने दिया था आदेश। मौके पर जाकर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर देने के आदेश। सीएम ने दोनों अफसरों से ग्राउंड रिपोर्ट मांगी है। प्रमुख सचिव गृह से लगातार बात कर रहे हैं CM योगी। पल-पल देवरिया कांड की जानकारी ले रहे हैं सीएम योगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया जिले में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

और नया पुराने