भारतीय अपना समाज पार्टी की मासिक बैठक में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की उठी मांग

गोरखपुर। आज दिनांक 8 अक्टूबर को भारतीय अपना समाज पार्टी गोरखपुर जिला इकाई की मासिक बैठक बेलघाट (गोरखपुर) के मडहा गांव में आयोजित की गई, जिसमें सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की सरकार से मांग की गई।


मासिक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय अपना समाज पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी 5 नवंबर को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों में जुटने की अपील की।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को सर्वथा उचित ठहराते हुए सरकार से इसे तत्काल लागू करने की मांग की है।


बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन सरकार के गले की हड्डी बन चुकी है और यदि सरकार कर्मचारियों की ये मांग नहीं मानती है तो आगामी लोकसभा चुनावों में उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देवरिया हत्याकांड में दोषी लोगों को सस्पेंड करना महज खानापूर्ति है, जिससे इस तरह की घटनाओं पर कभी लगाम नहीं लगेगी। यदि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकना है तो दोषी कर्मचारियों, अधिकारियों को हमेशा के लिए नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए। 


इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव लखेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सीएम पांडेय, गोरखपुर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला संगठन महामंत्री श्यामानंद मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष सतीश शाही, गोरखपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह, विधान सभा अध्यक्ष बांसगांव इंदुधर पांडेय, विधान सभा अध्यक्ष खजनी राम अवतार, जिला महासचिव मुन्नू मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष उरुआ राजेंद्र पटवा, अभिषेक सिंह, सर्वेश सिंह, कमलेश तथा दर्जनों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
और नया पुराने