भारतीय अपना समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ से आए पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत

गोरखपुर। भारतीय अपना समाज पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा तथा आगामी लोकसभा चुनावों हेतु रणनीति एवं विचार विमर्श के उद्देश्य से गोरखपुर आये छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार शर्मा, प्रदेश सचिव लोकेश्वर वर्मा तथा प्रदेश प्रभारी अमर सिंह सहित दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गोरखपुर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। 

इसी क्रम में गोरखपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई जिसमें पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा की छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी हर गली मोहल्ले तक पहुंच चुकी है और वहां के आगामी विधानसभा चुनावों में हम बहुत ही जोरदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल होंगे।

उन्होंने आगे कहा की महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पूरे देश की जनता बुरी तरह त्रस्त होकर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। ऐसे में हमारी पार्टी एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रही है। हमारी पार्टी जाति धर्म और संप्रदाय की राजनीति से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग के उत्थान और विकास हेतु कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा की हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ की सबसे लोकप्रिय पार्टी बनकर उभर रही है और हमें समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के जितेन्द्र साहू, राम अवतार शर्मा, लोकेश्वर वर्मा तथा अमर सिंह को कर्मयोगी सम्मान देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रोडवेज यूनियन के अध्यक्ष दिनेश मणि मिश्र तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. गोरखलाल श्रीवास्तव को राष्ट्र-गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया।

 इसी कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना राय को मनोनयन पत्र देकर पार्टी का मंडल अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) गोरखपुर मनोनित किया गया।

पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र पांडेय, राष्ट्रीय सचिव अवधेश मिश्रा, गोरखपुर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह सहित पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने