एनआरआई अभिमन्यु सिंह भारतीय अपना समाज पार्टी के गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

गोरखपुर। भारतीय अपना समाज पार्टी के सिंघडिया गोरखपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में एन आर आई अभिमन्यु सिंह को गोरखपुर का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


इस अवसर पर अपने संबोधन में पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि श्री अभिमन्यु सिंह ने अपने जीवन के 20 वर्ष थाईलैंड में बिताए हैं तथा वहां के तमाम बड़े राजनीतिज्ञों के साथ काम किया है। अत: भारतीय अपना समाज पार्टी को उनके इस अनुभव का लाभ अवश्य मिलेगा, तथा उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में तेजी से विस्तार करते हुए सफलता अवश्य प्राप्त करेगी।

कार्यक्रम के दौरान यूपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र पांडेय ने भी पार्टी के विस्तार और भावी रणनीतियों के बारे में बताया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मनोनीत जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रगट करते हुए कहा कि वे पूरी कोशिश करेंगे कि पार्टी जन जन तक पहुंचे और भारतीय अपना समाज पार्टी को जात पात आधारित पार्टियों से ऊपर उठकर एक अलग पहचान मिले।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार निषाद, राष्ट्रीय महासचिव अवधेश मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश सिंह, दयानंद आर्य अधिवक्ता एवं विधानसभा अध्यक्ष गोरखपुर, कमलेश गुप्ता, प्रत्युष पांडेय, अभिमन्यु सिंह, सहित भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
और नया पुराने